दन्तेवाड़ा

कांग्रेस ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने किया प्रदर्शन, चक्काजाम
30-Jan-2026 10:40 PM
कांग्रेस ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने किया प्रदर्शन, चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 30 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार, 30 जनवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम एवं धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन बचेली के मुख्य मार्ग गौरव पथ, हनुमान मंदिर के सामने आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने मनरेगा योजना के नाम एवं स्वरूप में किए गए बदलाव तत्काल वापस लेने, धान खरीदी कि समय सीमा बढ़ाकर सभी किसानों को उनका अधिकार दिलाए जाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में किसानों और मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सरकार का रवैया जनविरोधी है।

इस आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, इंटक सचिव आशीष यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, साथ ही पार्षदगण उस्मान खान, फिरोज नवाब, जी.एस. कुमार, गेंदलाल मरावी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय उइके, जिला महासचिव अविनाश सरकार, संजीव साव, सलमान नवाब सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा और धान खरीदी से जुड़ी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रदेश के अन्य जिलों और ब्लॉकों में भी इसी तरह के धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किए गए।


अन्य पोस्ट