दन्तेवाड़ा

वाहन चालकों को सारथी सम्मान
14-Jan-2026 10:23 PM
वाहन चालकों को सारथी सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 14 जनवरी। यातायात विभाग द्वारा वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने प्रयास किया जा रहे हैं। यातायात शाखा, दंतेवाड़ा द्वारा ‘सारथी सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन बुधवार को किया गया।

उक्त कार्यक्रम में वाहन चालकों को पुरस्कृत किया गया। इनमें डेढ़ दर्जन उत्कृष्ट वाहन चालक शामिल थे। जिनका सडक़ पर वाहन चलाते समय आचरण एवं व्यवहार अनुकरणीय रहा है। सम्मानित वाहन चालक मद्यपान रहित वाहन संचालन करते हैं। यातायात नियमों की समुचित जानकारी रखते हैं। उक्त वाहनों का बेहतर रख-रखाव करते हैं तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए समय-समय पर सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुँचाने में सराहनीय सहयोग प्रदान करते रहे हैं। चयनित वाहन चालकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया।

इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में आत्मविश्वास की वृद्धि करना, सडक़ सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना, भविष्य में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित करना तथा नि:स्वार्थ सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले, निरीक्षक, यातायात प्रभारी विजय कुमार राठौर, सउनि जितेन्द्र त्रिपाठी और अर्जुन मण्डावी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट