दन्तेवाड़ा

मकर संक्रांति पर गुरुद्वारा में लंगर
14-Jan-2026 10:17 PM
मकर संक्रांति पर गुरुद्वारा में लंगर

बचेली, 14 जनवरी। बचेली स्थित गुरुद्वारा में मकर संक्रांति पर गुरुवाणी, अरदास और लंगर सेवा के साथ पर्व को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु साहिब के समक्ष अरदास से हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की गई। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर प्रारंभ हुआ, जिसमें सिख समुदाय के साथ-साथ विभिन्न समाजों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  पर्व के दौरान गुरु की शिक्षाओं—सेवा, समता और मानवता—का जीवंत स्वरूप देखने को मिला। लंगर सेवा में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

आयोजन के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं संगत की ओर से यह संदेश दिया गया कि पर्व केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को जोडऩे और इंसानियत को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आपसी प्रेम का संदेश देते हैं।


अन्य पोस्ट