दन्तेवाड़ा

भव्य रूप से मनाया जाएगा बस्तर पंडुम- सीएम
02-Jan-2026 11:08 PM
भव्य रूप से मनाया जाएगा बस्तर पंडुम- सीएम

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पंडुम इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान 12 विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

शुक्रवार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने आगे कहा-बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया जाएगा,  जिससे सारी दुनिया बस्तर की सभ्यता - संस्कृति और परंपराओं से वाकिफ हो सके।

भारत में हो बस्तर पंडुम की धमक - विजय शर्मा

 पर्यटन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, राजेश अग्रवाल ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के लोगो और थीम सांग अनावरण के दौरान संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। बस्तर पंडुम की सफलता में बस्तर के नागरिकों की भूमिका अहम है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा, केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर वैश्विक पटल पर  स्थापित होगा। इसमें मुख्यमंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नक्सली मुक्ति अभियान की सफलता हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव और गृहमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद  दिया। मंत्री श्री कश्यप नें आदिवासी समाज के सदस्यों से अपनी परंपराओं को बताने की अपील की। वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के समाधान हेतु बस्तर की संस्कृति और परंपरा कारगर साबित होगी।

इस दौरान गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव की मंशा अनुसार मां दंतेश्वरी की आराधना के साथ बस्तर पंडुम का लोगो - थीम सॉन्ग अनावरण हो रहा है। पंडुम के पीछे विज्ञान कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में बस्तर पंडुम की धमक होनी चहिए।

उन्होंने अगला जन्म बस्तर में लेने की इच्छा व्यक्त की।

बस्तर में शांति और विकास हेतु मुख्यमंत्री की सानी नहीं है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत दो वर्षों में बस्तर की तस्वीर बदली। विगत वर्षों से अनेक साप्ताहिक बाजार बंद थे, जो अब शुरू हो चुके है।

पूर्व के वर्षों में नक्सलियों द्वारा अनेक नरसंहार किया गए। जिन्हें अब नहीं सहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वर्ष मार्च तक नक्सलवाद का खत्म हो जाएगा।

विजय शर्मा ने धर्मांतरण करने वालो पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बस्तर को किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। बस्तर सिखाने में सक्षम है।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम ने भी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर रोहित यादव,आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय और डीएफओ सागर जाधव मौजूद थे।


अन्य पोस्ट