दन्तेवाड़ा

सेमी क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित
31-Dec-2025 9:20 PM
 सेमी क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित

बचेली, 31 दिसंबर। दंतेवाड़ा जिले के बचेली क्षेत्र में ई.एच.एच. चैरिटेबल फाउंडेशन (पंजीकृत), छत्तीसगढ़ द्वारा सेमी क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एबिनेजर मिनिस्ट्रीज़ के पास्टर वी. एबिनेजर राव के मार्गदर्शन में बड़े बचेली के 17 नंबर वार्ड लिंगेश्वर कैंप स्थित एबिनेजर हेल्पिंग होम, एबिनेजर ब्लेसिंग प्रेयर टावर तथा बुरुगपाल, पटेल पारा, कोड़ेनार (जिला बस्तर) में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु से संबंधित आराधना, संदेश और प्रार्थना की गई। पास्टर वी. एबिनेजर राव ने क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर बड़े बचेली और बुरुगपाल क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

आयोजन के दौरान फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को कपड़े और कंबल वितरित किए गए तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों की भागीदारी रही।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था द्वारा आदिवासी बच्चों की शिक्षा एवं सामाजिक सहायता से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं और ये गतिविधियां शासन-प्रशासन के नियमों के अंतर्गत संचालित की जाती हैं।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक पास्टर वी. एबिनेजर राव के साथ बड़े बचेली से विजय खुरा, दिनेश बाबा, बुजुर्गजन एवं चर्च के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा लक्ष्मी आर्टिकल्स, गुरुद्वारा रोड से संजय गुप्ता द्वारा सहयोग दिया गया।
बुरुगपाल क्षेत्र से पास्टर मोहन कुरामी, इवेंजेलिस्ट भीमा वेट्टी, विजय खुरा, सांभारु वेट्टी, पांडू वेट्टी, ऑटोमो वेट्टी, सोनू वेट्टी, कोसो कुरामी, सन्नो वेट्टी, याबो वेट्टी, आईते वेट्टी, पगनी कोरामी सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट