दन्तेवाड़ा

70 गुम मोबाइल पुलिस ने मालिकों को सौंपा
31-Dec-2025 9:10 PM
 70 गुम मोबाइल पुलिस ने मालिकों को सौंपा

दंतेवाड़ा, 31 दिसम्बर। दंतेवाड़ा पुलिस  द्वारा नागरिकों की मूल्यवान संपत्तियों को उन्हें लौटा कर खुशियां लौटाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 70 मोबाइल स्वामियों को उनके हैंडसेट लौटाए गए।

गौरव राय ने मीडिया को जानकारी में बताया कि पुलिस की साइबर सेल द्वारा कल 70 मोबाइल हैंडसेटों को बरामद किया गया। जिनका बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपए है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश और उड़ीसा राज्य से भी मोबाइल बरामद किए गए। वही दीगर जिलों से भी बड़ी संख्या में मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नागरिक संपत्तियों की सुरक्षा कर रही है।   इनमें मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी प्रमुख रूप से शामिल हैं।जिससे नागरिकों को  नव वर्ष मनाने में सुविधा मिल सके। श्री राय ने दंतेवाड़ा वासियो को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डीएसपी राहुल उयके, गोविंद दीवान, जितेंद्र कुमार और नसर सिद्दीकी प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट