दन्तेवाड़ा

एसआईआर: सियासी दलों को दी जानकारी
31-Dec-2025 9:26 AM
एसआईआर: सियासी  दलों को दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 30 दिसंबर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम अंतर्गत सियासी दलों के प्रतिनिधियों की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दावा-आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना एवं कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

इस दौरान सियासी दलों के प्रतिनिधियों को साप्ताहिक दावा-आपत्ति की स्थिति से अवगत कराया गया तथा प्ररूप 9, 10, 11, 11-क एवं 11- ख की हार्ड कॉपी प्रदान की गई।विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नो मैपिंग वाले मतदाताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। ऐसे मतदाताओं के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जनरेट कर बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से वितरण की प्रक्रिया एवं निर्धारित सुनवाई तिथियों की जानकारी भी सियासी दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी लोकांश एल्मा द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। उक्त अफसरों ने निर्वाचक नामावलियों की शुद्धता, पारदर्शिता एवं अद्यतन सुनिश्चित करने हेतु राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।


अन्य पोस्ट