दन्तेवाड़ा

कुआं-डबरी निर्माण करें किसान
27-Dec-2025 9:11 PM
कुआं-डबरी निर्माण करें किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 27 दिसंबर। दंतेवाड़ा में उद्यानिकी फसलों को किसानों की आय का बेहतर माध्यम बनाने प्रशासन प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने  ग्राम मसेनार, गंजेनार, श्यामगिरी, हितावर एवं मैलावाड़ा ग्रामों के किसानों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंनें मसेनार एवं श्यामगिरी में ऑयल पाम रोपण की खेती का किया

इंटरक्राफ्टिंग फसल लें किसान

प्रथम चरण में कलेक्टर ने मसेनार एवं श्यामगिरी ग्राम में विकसित किए जा रहे ऑयल पाम (तेल ताड़) रोपण का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से प्रत्यक्ष संवाद कर रोपण की तकनीक, सिंचाई व्यवस्था, पौधों की वृद्धि तथा भविष्य में होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली। यह पर हितग्राही कृषक श्री भीमा द्वारा 5 एकड़ में 286 ऑयल पाम के पौधे लगाए गए है। कलेक्टर ने भीमा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऑयल पाम जैसी दीर्घकालिक एवं लाभकारी फसलें किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस क्र में श्यामगिरी के कृषक अनिल कोरर्म द्वारा 15 एकड़ में ऑयल पाम रोपण को भी कलेक्टर ने देखा। उन्होंने कृषकों समझाइश देते हुए कहा कि ऑयल पाम रोपण के बीच वे अपने इच्छा अनुसार अन्य फसल लगाकर दोहरा लाभ ले सकते है। साथ ही उन्होंने कृषकों से कहा कि सिंचाई के दृष्टि से कुआं और डबरी निर्माण को प्राथमिकता दें।

गंजेनार में किया निरीक्षण

इसके पश्चात कलेक्टर गंजेनार पहुंचे जहां उन्होंने आम एवं नारियल रोपणी का निरीक्षण किया।  यह हुंगा, बच्चू, सुकमन, मोटू, लक्ष्मण, सुधरू,  बुधरू, राजू सहित अन्य कृषकों द्वारा 5 एकड़ उन्नत किस्म के आम,नारियल का रोपण किया गया है। कलेक्टर ने यह उक्त कृषकों से बागवानी फसलों के संरक्षण, पौधों के रखरखाव, कीट नियंत्रण एवं विपणन की संभावनाओं पर चर्चा की तथा किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह पर भी कृषकों ने कलेक्टर के समक्ष बिजली सहित अन्य मांगों से कलेक्टर को अवगत कराया। जिसका कलेक्टर ने त्वरित प्रकरण बनाकर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस क्रम में कलेक्टर ने हितावार ग्राम की महिला पशुपालक सरोजिनी बघेल के डेयरी फार्म का अवलोकन कर पशुपालन गतिविधियों की स्थिति जानी। यह उन्होंने उक्त पशुपालन से दुग्ध उत्पादन, पशुओं के स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन एवं डेयरी से होने वाली आय की जानकारी ली। इस दौरान महिला ने कलेक्टर को अवगत कराया कि उसके पास वर्तमान में 14 गौ वंशीय पशु है जिससे उसे लगभग 50 लीटर दुग्ध उत्पादन होता है। इसके अलावा विभाग नस्ल सुधार योजना के तहत उसे लाभान्वित भी किया गया है। इस दौरान पशुपालक ने विगत दिवस मृत गौ वंशीय पशु के मुआवजे तथा व्यवस्थित पक्के पशु शेड की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी। इस संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल प्रकरण बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मैलावाड़ा में तालाब का जायजा

अंतिम चरण में कलेक्टर मैलावाड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मत्स्य पालन कर आय का नया जरिया पाने वाले जयराम कश्यप के मत्स्य तालाब का अवलोकन किया। उक्त कृषक ने कलेक्टर को बताया कि वह वर्ष - 2023 से मत्स्य पालन कर रहा है। जिससे उसे पर्याप्त आमदनी हो रही है।


अन्य पोस्ट