दन्तेवाड़ा

किसानों की समस्याओं को दूर करने हर संभव प्रयास-कलेक्टर
19-Dec-2025 10:39 PM
किसानों की समस्याओं को दूर करने हर संभव प्रयास-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 दिसंबर। दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव संयुक्त जिला कार्यालय में शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जिले के ज्वलंत मुद्दों पर जानकारी ली।

इस दौरान जिले के मीडियाकर्मियों द्वारा बुनियादी  मुद्दों को प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष रखा गया। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास और जल जीवन मिशन प्रमुख रूप से शामिल हैं। धान खरीदी में किसानों की समस्याओं का मुद्दा भी प्रशासन के समक्ष रखा गया। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में इस वर्ष अभूतपूर्व बाढ़ की मुआवजा राशि संबंधी प्रश्न पूछे गए। जिसका अपर कलेक्टर राजेश पात्रे ने जवाब दिया।

गीदम में भाजपा नेताओं द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की गई। कलेक्टर  ने उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शासन की योजनाओं को वरीयता

श्री ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं को विशेष तवज्जो दी जाएगी। इनमें नव संचालित प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का बेहतर क्रियान्वयन शामिल है। उक्त योजना प्रदेश के तीन जिलों में ही संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में किसानों की समस्याओं को दूर करने हर संभव प्रयास किये जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम लोकांश एल्मा और उपसंचालक जनसंपर्क, रंजीत पुजारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट