दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 19 दिसंबर। शुक्रवार दोपहर को दंतेवाड़ा में सुकमा के पुलिस अफसर पर चाकू से हमला किया गया। जिससे वे घायल हो गए।सुकमा में पदस्थ अधिकारी तोमेश वर्मा जिला न्यायालय शुक्रवार को आए थे। इस दौरन उनकी गाड़ी का पीछा करता हुआ हमलावर रवि शंकर साहू निवासी दुर्ग टीवीएस शोरूम पहुंचा। हमलावर द्वारा पुलिस अधिकारी की गाड़ी को वहां रुकवाया गया। इसके उपरांत उनके चेहरे पर चाकू से वार किया। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस अफसर का बचाव किया गया। वहीं हमलावर को घटनास्थल पर ही बंधक बनाया गया। घटनास्थल के समीप भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। जिला मख्यालय में पहली दफा ऐसी वारदात घटित हुई। पुलिस अफसर की हालत खतरे से बाहर है। जिनका जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में उपचार जारी है। मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस की विवेचना में और अधिक खुलासे होंगे।


