दन्तेवाड़ा

सडक़ जर्जर, नागरिक धूल से सराबोर
18-Dec-2025 10:48 PM
 सडक़ जर्जर, नागरिक धूल से सराबोर

दंतेवाड़ा 18 दिसंबर। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय की सडक़ों की मरम्मत में शिथिलता बरती जा रही है। जिससे संबंधित क्षेत्रवासियों को धूल के गुबार से समस्याएं हो रही है।

उल्लेखनीय है कि स्टेट बैंक चौक से गायत्री शक्तिपीठ तक सडक़ पूर्णतया जर्जर हो चुकी है। इस सडक़ में स्टेट बैंक चौक, इन्डोर स्टेडियम, हाई स्कूल मैदान और गायत्री शक्तिपीठ के समीप सडक़ का डामरीकृत भाग उखड़ चुका है। इन स्थानों पर सडक़ केवल नाम की रह गई है  वही इंडोर स्टेडियम के सामने सडक़ करीब 1 फीट 10 चुकीह धंसचुकी है। किसके फल स्वरुप वाहनों के आवागमन में धूल का गब्बर उड़ता है जिससे स्थानीय रह वासियों को अत्यधिक समस्या हो रही है। इस सडक़ में भारी बहनों का बड़ी संख्या में आवागमन हो रहा है। भारी वाहनों के उक्त वाहनों के आवा -जाही के दौरान छोटे वाहनों को पासिंग और ओवरटेक में हादसे का अंदेशा बना रहता है। उल्लेखनीय है कि चीता लंका स्थित बाईपास पुल के बहनें से भारी वाहनों का संचालन इसी सडक़ से किया जा रहा है।

 जिससे यह सडक़ व्यस्ततम हो चुकी है।

 निविदा प्रक्रिया जारी

इस गंभीर मुद्दे पर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग दंतेवाड़ा श्री भौर्या नें जानकारी में बताया कि इस सडक़ के डामरीकरण हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। वही धूल की समस्या के निराकरण हेतु पानी का छिडक़ाव कराया गया था। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने तक नागरिकों को धूल भरा जीवन गुजारना होगा। नागरिकों नें जिला  प्रशासन से सडक़ के त्वरित मरम्मत की मांग की है।

--


अन्य पोस्ट