दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 दिसंबर। बस्तर ओलंपिक में दंतेवाड़ा जिले के खिलाडिय़ों नें द्वितीय स्थान हासिल किया। दंतेवाड़ा के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 52 पदकों पर कब्जा जमाया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है।
बस्तर ओलंपिक में दंतेवाड़ा जिले ने कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी एवं रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी में सीनियर छात्रा वर्ग में रजत पदक एवं सीनियर छात्र वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वॉलीबॉल में सीनियर छात्रा टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। सीनियर छात्र टीम ने रजत तथा जूनियर छात्र टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। खो-खो में जूनियर छात्र टीम को रजत एवं सीनियर छात्र टीम को कांस्य पदक मिला। हॉकी में जूनियर छात्रा टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं रस्साकसी में सीनियर छात्रा टीम ने भी कांस्य पदक जीतकर जिले के पदक खाते में इजाफा किया।
समापन समारोह में पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं प्रशिक्षकों ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


