दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 16 दिसंबर। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जनसमस्या निवारण शिविर 2025-26 का वार्षिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह शिविर दिसंबर 25-26 तक जिले के विभिन्न विकास खंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे।
चालू महीने में विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम पंचायत महराकरका (17 दिसंबर) एवं कुआकोण्डा के श्यामगिरी (24 दिसंबर) में शिविर आयोजित होंगे। जनवरी 2026 में दंतेवाड़ा विकासखंड के दुगेली (08 जनवरी) तथा कुआकोंडा के मदाडी (21 जनवरी) में शिविर होंगे। फरवरी माह में गीदम के पाहुरनार (05 फरवरी) एवं कटेकल्याण के गुड़से (18 फरवरी) में शिविर प्रस्तावित हैं। मार्च 2026 में दंतेवाड़ा के पण्डेवार (11 मार्च) एवं कटेकल्याण के बड़े बेड़मा (25 मार्च) में शिविर लगाए जाएंगे। अप्रैल में कुआकोण्डा के गुंमियापाल (02 अप्रैल) एवं गीदम के कुण्डेनार (16 अप्रैल) में आयोजन होगा। मई 2026 में दंतेवाड़ा के टेकनार (07 मई) तथा कटेकल्याण के चिकपाल (20 मई) में शिविर होंगे। जून माह में गीदम के गुटोली (04 जून) एवं कुआकोण्डा के पोटाली (24 जून) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जुलाई 2026 में दंतेवाड़ा के गदापाल (09 जुलाई) एवं कटेकल्याण के मोखपाल (23 जुलाई) में शिविर होंगे। अगस्त में गीदम के गुमड़ा (06 अगस्त) एवं कुआकोण्डा के टिकनपाल (19 अगस्त) में आयोजन किया जाएगा। सितंबर 2026 में दंतेवाड़ा के नेरली (10 सितंबर) तथा कटेकल्याण के कटेकल्याण (25 सितंबर) में शिविर प्रस्तावित हैं। अक्टूबर 2026 में गीदम के नागुल (15 अक्टूबर) एवं कुआकोण्डा के अरनपुर (29 अक्टूबर) में शिविर होंगे। नवंबर 2026 में दंतेवाड़ा के पोंदुम (05 नवंबर) एवं कटेकल्याण के सूरनार (26 नवंबर) में आयोजन किया जाएगा। वहीं दिसंबर 2026 में गीदम के फुण्डरी (10 दिसंबर) तथा कुआकोण्डा के कुटरेम (24 दिसंबर) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की शिकायतों, मांगों व समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।


