दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा,16 दिसम्बर। दंतेवाड़ा में बेरोजगार युवाओं हेतु कुटीर उद्योग स्थापना बेहतर माध्यम हो सकता है।
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृति दी जा रही है। जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस संबंध में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की महती भूमिका है।
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अनुसुचित जाति, अनुसुचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को सेवा क्षेत्र (सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकॉपी वीडियोग्राफी, टेन्ट हाउस च्वाईस सेन्टर, होटल, इत्यादि) के लिए 1 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र (दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, दूध डेयरी प्रोडक्ट, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, पशुचारा निर्माण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स, नूडल्स निर्माण इत्यादि) के लिए 3 लाख तक का लोन बैंकों के माध्यम से प्रदाय किया जाता है जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं का लगाना होता है।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना जो कि केंद्र शासन प्रवर्तित है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग को सेवा क्षेत्र (सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी विडियोग्राफ, टेन्ट हाऊस च्वाइस सेंटर होटल इत्यादि) के लिए 20 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र (दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, दूध डेयरी प्रोडक्ट साबुन निर्माण मसाला निर्माण दलिया निर्माण पशुचारा निर्माण फ्लाई ऐस ब्रिक्स, नूडल्स निर्माण इत्यादि) के लिये रू. 50 लाख तक का लोन (ऋण) बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है।
जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के हितग्राही को 25 प्रतिशत अनुदान लाभ दिया जाता है। योजना में ऑनलाईन आवेदन पीएमईजीपी पोर्टल (222.्यङ्कढ्ढष्टह्रहृरुढ्ढहृश्व.त्रह्रङ्क.ढ्ढहृ/क्करूश्वत्रक्क क्कह्रक्रञ्ज्ररु) में किया जा सकता है। आवेदन करने के संदर्भ में सहायक संचालक, प्रभारी प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग शाखा जिला पंचायत कार्यालय दंतेवाड़ा से प्रत्यक्ष, (दूरभाष 8770939505, 9406358095) पर संपर्क किया जा सकता है।


