दन्तेवाड़ा

थाई बॉक्सिंग राज्य स्पर्धा, दंतेवाड़ा रहा अव्वल
12-Dec-2025 10:13 PM
थाई बॉक्सिंग राज्य स्पर्धा, दंतेवाड़ा रहा अव्वल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 12 दिसंबर। दंतेवाड़ा में विविध खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल रहा है।

इसी क्रम में विगत् सप्ताह जिला प्रशासन खेल और थाई बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में थाई बॉक्सिंग स्टेट चैम्पियनशिप का सफल आयोजन इंडोर स्टेडियम में हुआ। जिसमें 19 जिलो के लगभग 380 खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि जिले में पहली बार आयोजित थाई बॉक्सिंग स्टेट चैम्पियनशिप जिले के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

इस आयोजन में क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी, विशेष अतिथि सदस्य छ.ग. राज्य महिला आयोग, ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष , नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी  जयंत नाहटा, अध्यक्ष जनपद पंचायत  हिडमा कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत गीदम रजनीश सुराना एवं  रामू राम नेताम की उपस्थिति रही।

कोरबा और दुर्ग दूसरे व तीसरे स्थान पर

 उक्त प्रतियोगिता में 6 वर्ष से लेकर 11 वर्ष के खिलाडिय़ों हेतु कैडेट प्रतियोगिता के साथ, सब जूनियर (अण्डर-14), जूनियर (अण्डर-17), सीनियर (अण्डर-21) एवं प्रो फाइट महिला, पुरुष दोनों वर्गों में इसके अलावा म्यूजिकल फोम (डेमो) मेच कराया गया। इस राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओवर ऑल दन्तेवाड़ा जिला ने प्रथम स्थान पाकर चैम्पियनशिप अपने नाम किया तथा द्वितीय स्थान जिला कोरबा एवं तृतीय जिला दुर्ग ने प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय वाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में सहायक खेल अधिकारी, खेल एवं युवा युवा कल्याण विभाग प्रदीप सिंह, थाई बॉक्सिंग प्रशिक्षक संदीप शाह, की सराहनीय भूमिका थी।


अन्य पोस्ट