दन्तेवाड़ा

गीदम में श्री शिव महापुराण कथा शुरु
07-Dec-2025 10:01 PM
गीदम में श्री शिव महापुराण कथा शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 7 दिसंबर। दंतेवाड़ा के गीदम नगर में श्री शिव महापुराण कथा रविवार से शुरु हुई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों का पं. प्रदीप मिश्रा ने फूलों की माला से स्वागत किया।

मंच संचालक आशीष ने सेवा समिति के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। दानदाताओं को धन्यवाद दिया।

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री मिश्रा द्वारा एक लोटा जल भगवान शिव को अर्पित करने का आह्वान किया। जिससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहे।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण बस्तरवासियों द्वारा शंकर जी को एक लोटा जल लम्बे समय तक चढ़ाया गया। जिससे शिव महापुराण कथा गीदम में सम्भव हो सकी। पूर्व जन्मों की कथा का सुफल आप सभी को मिला।

बस्तर वासियों को मैं नमन करता हूं। संपूर्ण बस्तर क्षेत्र आशुतोष की आराधना का केंद्र है। यह बाणासुर की भी तपस्थली है। बाबा भोलेनाथ जी कृपा से माता दंतेश्वरी को कथा सुनाने हम यहां पहुंचे हैं। उन्होंने मुख्य यजमान विजय तिवारी को सपरिवार धन्यवाद दिया।


अन्य पोस्ट