दन्तेवाड़ा

खदान मजदूर संघ बचेली को मिला नया कार्यालय, श्रमिकों में उत्साह की लहर
05-Dec-2025 4:29 PM
खदान मजदूर संघ बचेली को मिला नया कार्यालय, श्रमिकों में उत्साह की लहर

 कार्यालय मिलने से श्रमिकों के संगठन को मिली नई ऊर्जा- अध्यक्ष दीपशंकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 5 दिसंबर। भारतीय मजदूर संघ (बीकेएमएस) से संबद्ध खदान मजदूर संघ, बचेली को एनएमडीसी द्वारा नया कार्यालय आवंटित किए जाने पर श्रमिकों में अपार खुशी एवं उत्साह देखने को मिला। यह दिन श्रमिकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि नवीन विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी रेखा विश्वकर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

श्रमिकों ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया फूल-मालाओं, बुके और जयघोषों के साथ। उनके आगमन पर वातावरण पटाखों की आतिशबाजी से गूंज उठा। दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी श्रमिकों के बीच मिठाइयाँ एवं लड्डू वितरित कर हर्षोल्लास का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा।

संगठन के अध्यक्ष दीपशंकर  देवंागन ने नया कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों ने एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संघ के कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी। अब श्रमिकों की समस्याओं के समाधान, बैठकें, और संवाद एक सुव्यवस्थित वातावरण में हो सकेंगे। यह कार्यालय श्रमिक कल्याण और संगठन की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेम चंदानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, विधायक प्रतिनिधि सुदीप्त मंडल, पार्षद धन सिंह नाग, निलेश पाटले हरीश शर्मा,  महिला मोर्चा फुल्की नाग, शिप्रा, अनुसुईया भोपले सहित खदान मजदूर संघ अध्यक्ष ’दीप शंकर देवांगन, सचिव सुरेश तामो, उपाध्यक्ष राजेश डहरिया, कार्यालय सचिव अमित मिश्रा, संगठन सचिव मुरलीधर रावटे, सह सचिव अमित देवांगन, कोषाध्यक्ष देवेश पांडे, त्रिपुरारी यादव, सुभाष चंद्र बोस, मनि लाल देवांगन, लेबर सेल प्रमुख देव कुमार, भगत सोढ़ी, राजू कुंजाम, भारत दुर्गा, कमल ओयामी, वीरेंद्र कुमार, राहुल’, हर बंधु, कमलेश, पुरणों, हुंगा सहित अनेक श्रमिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट