दन्तेवाड़ा
बारिश बनी किसानों की दुश्मन
02-Dec-2025 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 2 दिसम्बर। दंतेवाड़ा में किसानों की वर्ष भर की मेहनत खेतों - खलिहानों में रखी हुई है। वहीं धान की कटाई और मिंजाई में बारिश से बाधा उत्पन्न हो रही है।
जिले में धान की कटाई जारी है, वहीं कुछ किसानों का धान काटा जा चुका है। परंतु धान की मिंजाई नहीं की जा सकी। विगत रविवार और सोमवार सुबह जिले के विभिन्न भागों में बारिश दर्ज की गई। जिससे धान संबंधी कार्यों मेंं रुकावट पैदा हुई। विकासखंड कटेकल्याण अंतर्गत ग्राम कोरीरास निवासी किसान बुधराम मंडावी ने बताया कि धान की मिंजाई शेष है। बारिश की वजह से उक्त कार्य को रोका गया है।
किसानों द्वारा खलिहानो में रखे धान को सुरक्षित रखना तिरपाल की सहायता ली जा रही है, इससे बारिश धान को नुकसान न कर सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


