दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 18 नवंबर। दंतेवाड़ा में शराबी वाहन चालक पर 14 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया
शुक्रवार को थाना प्रभारी, गीदम, विजय पटेल के नेतृत्व में गीदम पुलिस टीम द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजऱ से कई वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान बोलेरो वाहन - सीजी 18 जे 3585 के चालक गणेश्वर यादव कारली, थाना गीदम को शराब के नशे में वाहन चलाना पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 185 एवं 190(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय के समक्ष आरोपी को विगत सोमवार को प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश द्वारा वाहन चालक पर 14,000 का अर्थदंड आरोपित किया गया। इसी क्रम में लापरवाह वाहन चालक के लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही आरंभ की गई।
नागरिकों से अपील- शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। शराब के नशे में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करें।


