दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली भारी बहुमत की जीत का उत्साह दंतेवाड़ा के बचेली नगर में भी देखने को मिला। शुक्रवार की देर शाम भाजपा के मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने नगर के मुख्य मार्ग गौरव पथ स्थित हनुमान मंदिर के पास जीत की खुशी मनाई।
पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर इक_ा हुए और मोदी सरकार की इस जीत पर खुशी जाहिर की। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण भाजपा रंग में रंग गया।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर विजयी खुशी साझा की। स्थानीय नेताओं ने इसे देश की जनता द्वारा विकास और स्थिरता के पक्ष में दिया गया मजबूत संदेश बताया। कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना विश्वास दोबारा जताया है। यह जीत पूरे देश के लिए सकारात्मक संकेत है।
बचेली में हुए इस जश्न में युवाओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिहार में भाजपा की धमाकेदार जीत पर खुशी व्यक्त की।


