दन्तेवाड़ा

दूरस्थ गांव में भी सुनी मन की बात
26-Oct-2025 10:37 PM
दूरस्थ गांव में भी सुनी मन की बात

दंतेवाड़ा, 26 अक्टूबर। दंतेवाड़ा के नगरों से लेकर अंदरुनी ग्रामों तक सभी मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। उक्त कार्यक्रम का यह 127वां संस्करण था। इस दौरान प्रधानमंत्री का स्वदेशी आंदोलन को अपने का आह्वान किया गया। जिससे देश सशक्त हो सके।   भारतीय जनता पार्टी के बारसूर मंडल अंतर्गत अंदरुनी ग्रामों में भी मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इनमें छिंदनार मुस्तलनार और हितामेटा आदि ग्राम प्रमुख रूप से शामिल थे।

 गीदम मंडल अंतर्गत कर्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन विश्वकर्मा, दीपक वाजपेई और अभिमन्यु सोनी ने भी शिरकत की।


अन्य पोस्ट