दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में विगत माह अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें भौतिक संपत्तियों को अभूतपूर्व क्षति पहुंची थी। जिला प्रशासन द्वारा आपदा के इस दौर में प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की गई।
जिला अंतर्गत विकासखंड गीदम और दंतेवाड़ा में धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा था। इसी क्रम में कटेकल्याण और कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत धान की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचा था। प्रशासन द्वारा उक्त नुकसानी का सर्वे कराया गया। इसके उपरांत प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि स्वीकृत की गई। संबंधित किसानों के बैंक खाते में मुआवजे की राशि हस्तांतरित की गई। जिससे किसानों को आपदा के दौरान राहत मिली।
गुम मोबाइलों का वितरण आज
दंतेवाड़ा, 17 अक्टूबर। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा नागरिकों के गुम हुए मोबाइलों की वापसी हेतु गंभीर प्रयास किए गए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नागरिकों के गुम हुए मोबाइलों को उन्हें वापस किया जाएगा। पुलिस द्वारा यहां आओ अपना सामान ले जाओ, अभियान अंतर्गत मोबाइल वापस दिए जाएंगे।


