दन्तेवाड़ा

कांग्रेसियों ने गड्ढे में मछली पकड़ किया विरोध
13-Oct-2025 4:03 PM
कांग्रेसियों ने गड्ढे में मछली पकड़ किया विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 13 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में सडक़ों में गड्ढे राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बारसूर - बीजापुर सडक़ मार्ग के गड्ढे में मछली पकडऩे के जाल से मछली पकड़ कर विरोध जताया।

 

उल्लेखनीय है कि बारसूर स्थित सडक़ में विशालकाय गड्ढा बन चुका है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में मशक्कत करनी पड़ रही है। समस्या की गंभीरता के दृष्टिगत कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रूख अख्तियार किया। जिला अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मछली पकडऩे का जाल गड्ढे में डाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विष्णु सरकार को गड्ढों की  मरम्मत न करने हेतु दोषी ठहराया।  पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी विमल सुराना ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सडक़ों की मरम्मत नहीं हो रही है। जिससे आम जनों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस द्वारा सडक़ों की मरम्मत हेतु अभियान चलाया जाएगा।


अन्य पोस्ट