दन्तेवाड़ा
साइबर जन जागरूकता पर दी जानकारी
12-Oct-2025 11:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों से बचाव करने विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे साइबर ठगी को रोका जा सके। पुलिस थाना कुआकोंडा ने नकुलनार के साप्ताहिक दिवस शनिवार को साइबर जन जागरूकता अभियान संचालित किया। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधियों की गतिविधियों से अवगत कराया गया। ग्रामीणों से अपने बैंक खातों की जानकारी को गोपनीय रखने की बात कही गई।
इसी कड़ी में अनजाने लिंक पर क्लिक न करने की अपील की गई। ओटीपी और एटीएम पिन कोड किसी से सजा न करने की समझाइश दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी श्री मरकाम सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


