दन्तेवाड़ा

देवेंद्र बने अध्यक्ष, योगेश उपाध्यक्ष
11-Oct-2025 11:08 PM
देवेंद्र बने अध्यक्ष, योगेश उपाध्यक्ष

साहू समाज बचेली में तहसील स्तरीय चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला दंतेवाड़ा के सभी तहसीलों में साहू समाज के तहसील स्तरीय निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुए। इसी क्रम में तहसील बचेली के चुनाव में देवेंद्र कुमार साहू को अध्यक्ष तथा योगेश कुमार साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं महिला उपाध्यक्ष के रूप में चित्रलेखा साहू, संगठन सचिव अलख राम साहू तथा महिला संगठन सचिव निर्मला साहू को मनोनीत किया गया।

निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी नेहरू राम साहू, तहसील सहायक अधिकारी भगत राम साहू एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की संयुक्त सचिव बीना साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

समाजजनों ने नई टीम को बधाई देते हुए समाज के संगठन और एकता की दिशा में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, कमलेश साहू, नंदकिशोर साहू, दिनेश साहू, इंद्रजीत हिरवानी, अविनाश साहू, शैलेश साहू, मालिक राम, हीरो राम साहू, जिला महामंत्री ओम साहू (दंतेवाड़ा), विनोद साहू (गीदम) सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

महिला वर्ग से लक्ष्मी साहू, भारती साव, वासिनी साहू, दमयंती साहू, रुक्मणी साहू, संध्या साव एवं ज्योति साहू की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में  बीना साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नवगठित टीम को समाज को नई दिशा देने की शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट