दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 3 अक्टूबर। जिला प्रशासन द्वारा कुआकोंडा परियोजना में रेडी- टू - ईट पूरक पोषण आहार उत्पादन इकाई का शुक्रवार को जायजा लिया गया। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा पोषण आहार निर्माण के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता मापदंडों को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी - टू- ईट आहार का प्रदाय किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने दंतेश्वरी स्व सहायता समूह की महिलाओं से उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने इकाई में फ्लो चार्ट और बैनर के माध्यम से उत्पादन प्रक्रिया को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिससे समूह अंतर्गत सभी महिलाओं को उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।
उन्होंने परियोजना अधिकारी को मरम्मत योग्य उपकरणों को हटाने के निर्देश दिए। जिससे उत्पादन प्रक्रिया प्रक्रिया में सुविधा मिल सके। इस दौरान सीईओ जयंत नाहटा और सीईओ जनपद पंचायत प्रमुख रूप से मौजूद थे।


