दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में समूचे जिले में दुर्गा देवी की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इसी क्रम में नकुलनार स्थित महाराणा प्रताप चौक में दुर्गा स्थापना की गई है।
नवदुर्गा युवा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति द्वारा विगत दो वर्षों से दुर्गा उत्सव का विधिवत् आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा पैदल दर्शनार्थियों हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। पद यात्रियों की सुविधा हेतु बेहतर व्यवस्था की गई है। जिससे पद यात्रियों को हर संभव सहायता मिल सके। नवरात्रि के अंतिम दिवस यज्ञ अनुष्ठान किया जाएगा। इसके उपरांत महा भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।
जगराता में भक्तों की भीड़
दुर्गा उत्सव की प्रमुख कड़ी के रूप में विगत रविवार को माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जगदलपुर से पहुंचे कलाकारों ने देवी के भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी। जिससे भक्तों का विशेष मनोरंजन हुआ।


