दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 27 सितंबर। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत कंवलनार में बाल पुस्तकालय और गतिविधि केंद्र का वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से प्रभावित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इनमें चुनिंदा पुस्तकों की कहानियों का गोंडी और हल्बी भाषा में अनुवाद किया गया। बच्चों ने हाथी की चीं का कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक प्रस्तुति माना गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि कंवलनार में बाल मित्र पुस्तकालय की गतिविधियां सराहनीय है। उन्होंने बच्चों की आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुतियों को सराहनीय बताया। श्री नाहटा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले की 169 ग्राम पंचायतों में बाल मित्र पुस्तकालय संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस गांव के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे होंगे, वह गांव विकास के पद पर तेजी से अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को शाला त्यागी मुक्त अभियान संचालित करें। इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।


