दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 19 सितंबर। दंतेवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेकनार में राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार क्विज स्पर्धा और विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रमेश गावड़े ने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किये। उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम और लगन से अध्ययन करने की अपील की।
जनपद पंचायत सदस्य रामू नेताम ने भी प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने इस मंच का लाभ उठाने की अपीलकी। जिससे उन्हें प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिल सके।
अध्यक्ष जनपद पंचायत दंतेवाड़ा सुनीता भास्कर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करने की समझाइश दी। इस अवसर पर सरपंच मनीराम भोगामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी और खंड समन्वयक टी आर जुर्री प्रमुख रूप से मौजूद थे।