दन्तेवाड़ा

बड़े बचेली में वुमन फॉर ट्री अभियान, 600 पौधरोपण का लिया संकल्प
27-Aug-2025 10:56 PM
 बड़े बचेली में वुमन फॉर ट्री अभियान, 600 पौधरोपण का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 27 अगस्त। राज्य शासन के आह्वान एवं निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वुमन फॉर ट्री अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बड़े बचेली नगर पालिका को 600 वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है।

नगर पालिका द्वारा वृक्षारोपण के लिए कृष्ण कुंज और ट्रांसपोर्ट नगर को चिन्हित किया गया है। पौधों के संचालक व संधारण कार्य की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं को एक वर्ष के लिए सौंपी गई है। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचन्दनी, पार्षद विलाशीनी नाग, झिलकी, धनसिंग नाग, दीपक सरकार, श्यामलाल सेठिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के तहत पहले चरण में चयनित स्थानों पर 150-150 कुल 300 पौधे लगाए गए, जिन्हें वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया। लगाए गए पौधों में छायादार और फलदार दोनों किस्म के वृक्ष शामिल हैं।


अन्य पोस्ट