दन्तेवाड़ा

पालिकाध्यक्ष राजू जायसवाल ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2025 9:47 PM
पालिकाध्यक्ष राजू जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

स्वच्छता कर्मियों और विजेताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 16 अगस्त। नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल ने ध्वजारोहण कर नगरवासियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बचेली की उपलब्धियों के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर का नाम ऊँचा करना केवल नागरिकों के सहयोग से संभव हुआ है।

हर घर तिरंगा  हर घर स्वच्छता 2025 अभियान के तहत आयोजित निबंध, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को नगर अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में नगर पालिका के समर्पित कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता दीदी अलका सोनटके, कर्मचारी-ड्राइवर निर्मल दास, स्वच्छता कामगार श्री नंदा राम सोढ़ी को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीटीएम कृष्णा राव, पालिका उपअभियंता संतोष नेगी, पालिका  उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचांदनी, पार्षद धनसिंह नाग, हरीश शर्मा, दीपक सरकार, रघुनाथ, श्यामलाल सेठिया, बिना साहू, विलासनी नाग, झिलकी नाग, सावित्री आचार्य, पूर्व पार्षद गीतांजलि जायसवाल वरिष्ठ नागरिक आरएल दास, मॉर्निंग युवा एनर्जी गु्रप के सभी सदस्य सहित नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट