दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 13 अगस्त। जिला प्रशासन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं जिला खेल अधिकारी जयंत नाहटा ने बताया कि सद्भावना दौड़ का उद्देश्य स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों में आगे बढऩे की भावना को प्रेरित करना है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिले के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला पुलिस बल के जवान भाग लेंगे। दौड़ 14 अगस्त की सुबह 7 बजे हाई स्कूल मैदान (परेड मैदान) से शुरू होकर बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, गायत्री मंदिर होते हुए पुन: परेड मैदान में समाप्त होगी।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी सम्माननीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण दंतेवाड़ा में कार्यालयीन समय पर या सहायक खेल अधिकारी के मोबाइल नंबर 09424279086 पर संपर्क कर सकते हैं।


