दन्तेवाड़ा
महिला से रेप -हत्या
26-Jul-2025 10:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 26 जुलाई। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना अंतर्गत महिला की शुक्रवार को रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बताया जाता है कि महिला साप्ताहिक बाजार में आई थी। इसी दौरान शराब के नशे में बाजार में ही सो गई थी। असामाजिक तत्वों द्वारा रात में महिला के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों द्वारा उक्त महिला के शव को देखा गया।
मृतक महिला का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे