दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 10 जुलाई। दंतेवाड़ा के गुमरगुंडा स्थित शिवानंद आश्रम में गुरु पूर्णिमा महापर्व गुरुवार को विशेष उत्साह के साथ साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों भक्तों द्वारा आयोजन में भागीदारी की गई।
इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजाराम वट्टी नें जानकारी में बताया कि गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विगत बुधवार शाम से अखंड पाठ शुरु किया गया था पाठ गुरुवार प्रात:काल को समाप्त हुआ।
प्रभात फेरी निकाली
इसी क्रम में गुरुवार सुबह विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
इसके उपरांत गुरु पादुका पूजन आयोजित किया गया। भक्तों ने गुरु चरणों की वंदना की।
आश्रम परिसर स्थित सत्संग भवन में गुरुवार को स्वामी जी द्वारा प्रवचन दिया गया। प्रवचनकर्ताओं द्वारा विस्तार से गुरु पूर्णिमा की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भक्तों हेतु विशाल महा भंडारा आयोजित किया गया। जिसका हजारों भक्तों ने लाभ उठाया।


