दन्तेवाड़ा

स्काउट- गाइड्स ने किया पौधारोपण
07-Jul-2025 10:24 PM
स्काउट- गाइड्स ने किया पौधारोपण

 दंतेवाड़ा, 7 जुलाई। दंतेवाड़ा में स्काउट और गाइड पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सतत् रूप से कार्यरत हैं। इसके फलस्वरूप पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में मजबूती मिलेगी।

भारत स्काउट - गाइड, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इकाई द्वारा राज्य स्काउट आयुक्त श्याम लाल शोरी और सहायक राज्य आयुक्त गाइड शैनी रविन्द्र के मार्गदर्शन में एकलव्य विद्यालय परिसर दंतेवाड़ा में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य द्वारा की गई।

राज्य आयुक्त श्याम लाल शोरी ने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण कड़ी बताया उन्होंने पौधों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। जिससे पौधारोपण का वास्तविक लाभ मिल सके।

 इस अवसर पर जिले के स्काउट, गाइड्स पदाधिकारी एवं स्काउट्स एवं गाइड्स मौजूद थे। इसके साथ ही उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रकृति की सुरक्षा संबंधी शपथ समस्त स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा लिया गया।


अन्य पोस्ट