दन्तेवाड़ा

नाली निर्माण शीघ्र करें पूर्ण- कलेक्टर
19-Jun-2025 10:21 PM
नाली निर्माण शीघ्र करें पूर्ण- कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 जून। जिला प्रशासन द्वारा आगामी वर्षा वर्षा काल के दृष्टिगत लौह नगरी किरंदुल में विगत वर्ष हुए जल जमाव स्थानों का गुरुवार को अवलोकन किया गया। जिससे बारिश के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित न हो।

किरंदुल में संचालित नाली निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर यह कार्य हर हाल में पूर्ण हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि बारिश में जलभराव की समस्या से बचने के लिए गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखें।

  कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का धुआंधार दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में किरंदुल के नगरीय क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य की प्रगति देखी। पुणे अधिकारियों को उक्त निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे स्थानीय रहवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

   कलेक्टर ने दंतेवाड़ा जिले के प्रमुख लौह नगरीय क्षेत्र, बचेली और किरंदुल, का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अन्य विकास कार्यों की समीक्षा, अधूरे निर्माणों की प्रगति सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और शीघ्र निराकृत करने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग शिव ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट