दन्तेवाड़ा

बचेली, 7 जून। लौह नगरी बचेली में अखिल भारतीय महिला फेडरेशन के स्थापना दिवस पर बुधवार को एक गरिमामय सम्मेलन का आयोजन एसकेएमएस यूनियन भवन के सभागार में किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता एसकेएमएस के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ने की। उनके साथ संगठन सचिव नारायण मंडल, भाकपा के जिला सहायक सचिव बहिलोचन श्रीवास्तव तथा अन्य वरिष्ठ सदस्य मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में कमला भंडारी ने संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत की और उस पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला साथियों की एकजुटता, सक्रिय सहभागिता और उत्साह के साथ बचेली नगर महिला शाखा की 14-सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं- संरक्षक- हेमा शर्मा, ग्रेसी बारसा, अध्यक्ष- पी. भाग्यवती, सचिव-हनिषा बारसा, उपाध्यक्ष- पुष्पा गावड़े, आसमती टांगराज, शांति नेताम, सहायक सचिव-अर्चना उईके, गौरी शुक्ला, कमलेश्वरी झाड़ी, संगठन सचिव- नुरपती बघेल, कमला भंडारी, कोषाध्यक्ष-कविता धृत लहरे, निषा नायक, उपकोषाध्यक्ष: किरण हारून, राजकुमारी अग्रवाल है।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामबती त्रिपाठी, रेवती साहू, अंजली केशरवानी, प्रियंका शोनवानी, रजनी दास, कमली सोरी, रामबती आलमी, पुनीता पांडे, सुभाषिनी दुर्गा, समलेश्वरी निषाद, उर्मिला सिंह, सिंधू कुंजाम, मंजू रामलाल और सत्यमनी को नामित किया गया।
कार्यक्रम में जागेश्वर प्रसाद, नारायण मंडल, बहिलोचन श्रीवास्तव, लखन लाल मेश्राम, जयचंद सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
सभी ने महिला संगठन की सशक्त भूमिका और आगामी कार्यक्रमों के प्रति संकल्पबद्ध होकर उत्साह जताया।