दन्तेवाड़ा

पौधरोपण से पर्यावरण संवर्धन का संदेश
05-Jun-2025 9:49 PM
 पौधरोपण से पर्यावरण संवर्धन का संदेश

दंतेवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर दंतेवाड़ा वन मंडल के तत्वावधान में मुख्यालय स्थित वन मंदिर वाटिका टेकनार में कलेक्टर कुणाल दुदावत और अन्य अफसरों द्वारा पौधरोपण किया गया। अफसरों ने इस दौरान आम, कदम्ब, नारियल, और डिजिट विविध फलदार पौधों का रोपण किया। अफसरों ने जिलेवासियों से भी अपील की, जिले का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से पौधे लगाए। पर्यावरण संवर्धन सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।  इस मौके पर वनमंडलाधिकारी डॉ. जाधव सागर रामचंद्र, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, उपवन मंडलाधिकारी गीदम, वीएन नाग और उपवन मंडल अधिकारी दंतेवाड़ा, द्रोपती ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थीं।

 


अन्य पोस्ट