दन्तेवाड़ा

गढ़मिरी सडक़ जर्जर, आवागमन मुश्किल
02-Jun-2025 9:47 PM
 गढ़मिरी सडक़ जर्जर, आवागमन मुश्किल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा 2 जून। दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत निर्मित सडक़ों के मरम्मत में विभाग असफल साबित हो रहा है। जिससे वाहन चालकों को समस्या होती है।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत  नकुलनार से गढ़मिरी तक सडक़ निर्माण कराया गया था। इस सडक़ की लंबाई लगभग 5 किलोमीटर है। विभाग द्वारा सडक़ निर्माण उपरांत सडक़ की मरम्मत नहीं जा सकी है। इसके  फलस्वरुप इस मार्ग से आवागमन करने वाले मुसाफिरों को बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती है।

कटेकल्याण को जोड़ती है सडक़

उल्लेखनीय है कि उक्त सडक़ विकासखंड कटेकल्याण जाने का सुगम मार्ग है। गढ़मिरी - धनीकरका - गाटम सडक़ के माध्यम से विकासखंड मुख्यालय कटेकल्याण तक पहुंचा जा सकता है। कुआकोंडा क्षेत्र के निवासियों हेतु कटेकल्याण आवागमन के लिए यह सडक़ सुविधादायक है।

इसके बावजूद प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना का  अमला निष्क्रियता प्रदर्शित रहा है। विभागीय लापरवाही मुसाफिरों के लिए परेशानी की वजह बन चुकी है।


अन्य पोस्ट