दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा, 28 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किरंदुल से दंतेवाड़ा तक न्याय यात्रा जारी है। न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य बस्तर के जल जंगल और जमीन का संरक्षण करना है। उद्योगपतियों को खनिज संसाधनों की लूट से बचाना है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय यात्रा शुरू की गई थी। इस यात्रा की दूरी 40 किलोमीटर है। बस्तर के संसाधनों की सुरक्षा के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई थी। यात्रा का पड़ाव बुधवार शाम को पातररास पहुंचा। उक्त स्थान पर एकता परिसर का निर्माण कराया गया है।
न्याय यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को दंतेवाड़ा में प्रवेश करेगी, जहां से कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। कलेक्टर परिसर के मुख्य द्वार में जवानों को लगाया गया है। पुलिस द्वारा यात्रा को पुख्ता सुरक्षा दी जा रही है। यात्रा के जवानों को लगाया गया है। इस यात्रा से कांग्रेस को जन समर्थन मिलने की उम्मीद बताई गई है।
यात्रा के काफिले की रवानगी से पूर्व पुलिस द्वारा सडक़ की जांच की जाती है। जिससे यात्रा शांतिपूर्ण रहे।