दन्तेवाड़ा

पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत
27-May-2025 10:03 PM
पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत

बचेली, 27 मई। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सोमवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। वट सावित्री व्रत को लेकर बचेली नगर में उत्साह का माहौल देखा गया। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है।

नगर के पुराना मार्केट शिव मंदिर स्थित वट वृक्ष की महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा की। इसके अलावा सरस्वती स्कूल स्थित वट वृक्ष, आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर स्थित वट वृक्ष, राम मंदिर, पुराना मार्किट शिव मंदिर, हाईटेक कॉलोनी के वट वृक्ष , नगर के अन्य स्थानों पर भी पूजा की गई। पूजा के लिए मौली, जल, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, फूल, धूप होनी चाहिए। जल से वट वृक्ष को सींचकर तने के चारों ओर कच्चा धागा को बारह बार परिक्रमा की गई। फल-फूल चढ़ाकर सुख समृद्धि व पति की लंबी आयु के लिए कामना की।  इसके बाद सत्यवान सावित्री की कथा सुनाई गई।


अन्य पोस्ट