दन्तेवाड़ा

35 वाहनों पर जुर्माना
20-May-2025 10:46 PM
35 वाहनों पर जुर्माना

दंतेवाड़ा, 20 मई। दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा सडक़ हादसों में कमी आने के उद्देश्य से वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर अर्थदंड भी लगाया जा रहा है।

अवैध तरीके से एलईडी लाइट लगाने वाले 25 बड़ी वाहनों, 9 बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले और 01 बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले कुल 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वाहनों से तैंतीस हजार रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

 यातायात पुलिस दल द्वारा गीदम-जावंगा में वाहनों की जांच की गई। जिसमें 25 बड़े वाहनों द्वारा एलईडी बल्ब लगाए गए थे।जिससे हादसे की आशंका थी। पुलिस द्वारा उक्त बल्बों को निकाल दिया गया। इसी क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया।तीन वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया गया था। इसके फलस्वरुप हादसे में जनहानि की आशंका थी। पुलिस द्वारा उक्त वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया।

 पुलिस द्वारा 35 वाहनों से  33 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।


अन्य पोस्ट