दन्तेवाड़ा

अजय जामवाल -पवन साय ने किए दंतेश्वरी दर्शन
11-May-2025 11:42 PM
अजय जामवाल -पवन साय ने किए दंतेश्वरी दर्शन

दंतेवाड़ा, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन, पवन साय रविवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। इसके उपरांत दोनों ही संगठन के नेताओं द्वारा  बस्तर आधी दंतेश्वरी के दरबार में मत्था टेका गया।

उन्होंने सीमा पर संचालित ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के जवानो एवं बस्तर के सैनिको के कुशलता की। उन्होंने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की जा रही कार्यवाही की सराहना की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा की भारत की सैन्य शक्ति एवं सेना का अद्वितीय साहस देश के लिए समर्पण का प्रतीक है।भारतीय सेना के जाबाज लगातार अपना पराक्रम दिखा रहे है। सैन्य शक्ति के उच्च मनोबल के लिये एवं बस्तर के जवानों के लिये माँ दंतेश्वरी से मंगल कामना की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा,जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामी संग्राम सिंह राणा,दीपक बाजपेई, मुकेश शर्मा,सत्यजीत चौहान और नीलम ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मैं मौजूद थे ।


अन्य पोस्ट