दन्तेवाड़ा
भक्ति गीतों पर झूमे रामभक्त
10-Apr-2025 10:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 10 अप्रैल। रामनवमी पर बचेली के केन्द्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में रामभक्त समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया। विधि-विधानपूर्वक प्रभु श्रीराम की पूजा की गई। इसके बाद डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर नगर के सभी रामभक्त झूम उठे। इससे पूर्व प्रात: महालक्ष्मी महिला मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे