दन्तेवाड़ा

कांग्रेसियों ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
08-Apr-2025 10:23 PM
 कांग्रेसियों ने फूंका गृहमंत्री का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 अप्रैल। दुर्ग जिले में बच्ची से रेप-हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को गृहमंत्री का पुतला फूंका।

कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री शकील रिजवी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं और बालिकाएं पूर्ण रूप से असुरक्षित हैं। प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है। प्रदेश के गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस भवन के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। इसके उपरांत जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान विमल सलाम, प्रवीण राणा, सुलोचना कर्मा, इंदिरा शर्मा और राजकुमार तामो समेत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट