दन्तेवाड़ा

उत्कल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मनोरंजक खेल
02-Apr-2025 10:21 PM
उत्कल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मनोरंजक खेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 2 अप्रैल। बचेली नगर में उत्कल कला साहित्य संस्था द्वारा 90वां उत्कल दिवस 1 अप्रैल, मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनएमडीसी बचेली के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटश्वर्लु, विशिष्ट अतिथि उत्पादन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक पी. रामययण, तेजस्वनी महिला समिति की अध्यक्ष सुजाता वेंकटश्वर्लु थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवल्लन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महिलाओं के द्वारा स्वागत गीत के साथ हुआ।  संस्था के पदाधिकारी द्वारा उत्कल दिवस व ओडि़शा प्रदेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अपने उदबोधन में ओडिशा की परंपरा और संस्कृति को बताया। महिलाएं व बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

बच्चों द्वारा भी संगीत पर शानदार नृत्य किया गया। इस दौरान ओडिशा की झलक देखने को मिली। भूविज्ञान विभाग से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी व संस्था के सदस्य रमेश रथ को श्रीफल व शॉल के साथ सम्मानित किया गया। खेलों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

नगर की छोटी बच्ची दीक्षा मिश्रा द्वारा मंच का संचालन करने एवं उत्कल दिवस ओडिशा के बारे में दिये तेजस्वी भाषण से उपस्थित सभी मंत्रमुग्ध हो गये एवं मुख्य अतिथि ने बच्ची की प्रशंसा की।   अंत में सामूहिक भोज का आयेाजन किया गया, जिसमें ओडिशा के व्यंजन भी शामिल थे, जिसका आये हुए सभी अतिथियों ने लुत्फ लिया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष एसएन जेन्ना, सचिव सुमंत सुबुधि,  पीके पाणीग्राही, रमेश रथ, कृष्णा कर, प्रदीप प्रधान, दीनबंधु, केतन पंडा, किशोर पाणीग्राही, दिलीप मिश्रा,  व अन्य की मौजूदगी रही।


अन्य पोस्ट