दन्तेवाड़ा

बस्तर पंडुम: कटेकल्याण में दिखी संस्कृति की झलक
20-Mar-2025 9:40 PM
बस्तर पंडुम: कटेकल्याण में दिखी संस्कृति की झलक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा,  20 मार्च। बस्तर पंडुम के दौरान बस्तर की समृद्ध संस्कृत की विरासत नजर आई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा शिरकत की गई।

उल्लेखनीय है कि जिले के सभी विकासखंडों में बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदिवासी विकास विभाग तत्वावधान में विकासखंड मुख्यालय कटेकल्याण में बस्तर पंडुम का विशेष आयोजन किया गया था। जिसमें बस्तर के त्यौहार और खान-पान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

 इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हिरमा कवासी, उपाध्यक्ष भीमसेन मंडावी, मंडल अध्यक्ष कटेकल्याण लक्ष्मी नारायण टेकाम और सुमित भदौरिया प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट