दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा, 5 मार्च। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद हेतु नंदलाल मुड़ामी निर्वाचित हुए, वहीं अरविन्द कुंजाम को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जिसके तहत पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर राजेश पात्रे तथा सहायक पीठासीन अधिकारी एवं पंचायत उप संचालक मिथिलेश किसान के द्वारा बताया गया कि अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया था। जिसमें दोनों सदस्य को 5-5 मत मिले थे। दोनों अभ्यर्थियों के मत समान होने के फलस्वरूप ’’लॉटरी निकलकार’’ अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अमन नंदलाल मुड़ामी निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु 2 सदस्य ने नामांकन डाला था। जिसमें अरविन्द कुंजाम को 6 मत मिले और सोमारु कड़ती को 4 मत मिले। अरविन्द कुंजाम को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।