दन्तेवाड़ा

भांसी के नवनिर्मित मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा
25-Feb-2025 10:48 PM
भांसी के नवनिर्मित मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राजू जायसवाल सपरिवार हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 25 फरवरी। नगर से 10 किमी दूर ग्राम भांसी में सोमवार को नवनिर्मित मनोकामेश्वर महादेव मंदिर मेंं विधि-विधान पूर्वक शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित द्वारा पूजा संपन्न कराया गया। सभी शिवभक्तों द्वारा भोलेनाथ की दूध, दही, जल के साथ अभिषेक किया गया।

इससे पूर्व भव्य कलश यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया। इसके पश्चात शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा, पूजा हवन एवं महाआरती संपन्न हुई। अंत में सभी भक्तो ने महाभंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। बचेली नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू जायसवाल सपरिवार मंदिर पहुॅच शिवजी का अभिषेक कर नगर की खुशहाली की कामना की।

गौरतलब है कि यह मंदिर पूर्व में जर्जर अवस्था में था, जिसके बाद इस मंदिर के जीर्णोद्धार करने मंदिर समिति भी बनाया गया। महाराष्ट्र नांदेड़ से आये कलाकारों ने मंदिर को  आकर्षक रूप दिया गया। समिति में भंासी, बचेली, किंरदुल, गीदम व समस्त दंतेवाड़ा जिला के शिव भक्तों द्वारा आर्थिक सहयोग कर कार्य को पूर्ण किया गया।

 इस दौरान भांसी आईटीआई के प्राचार्य कमलेश साहू, भांसी ग्राम पंचायत सरपंच मीरा भास्कर, गीदम से सुरेश सुराना भी परिवार सम्मिलित हुए। इसके अलावा भांसी, बचेली, किंरदुल, गीदम, धुरली, दंतेवाड़ा व आसपास के ग्रामों शिव भक्त इस नवनिर्मित मंदिर भोलेबाबा के दर्शन कर महाभंडारा में शामिल हुए। समिति में कमलेश दुबे, प्रदीप दास, उत्तम पाल, केदारनाथ प्रजापति, बबलू, टी.एम. वर्धन व अन्य का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट