दन्तेवाड़ा

शादी का झांसा-रेप, आरोपी गिरफ्तार
11-Jan-2025 11:18 PM
शादी का झांसा-रेप, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 11 जनवरी। कटेकल्याण पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि पीडि़ता द्वारा थाना कटेकल्याण में शुक्रवार को आवेदन दिया गया। जिसमें उल्लेख किया गया था कि रामू सेठिया द्वारा पीडि़ता के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया गया। आरोपी गुड़से गांव का निवासी है।

पीडि़ता ने आरोपी से शादी की बात कही। इस पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट